प्रिया अग्रवाल का फोटो
मुरादाबाद। भाजपा ने विधानसभा चुनाव से पहले गुरुवार को महिला मोर्चा की लिस्ट जारी की है। जिसमें महानगर की प्रिया अग्रवाल को एक बार फिर विश्वास जताते हुए पार्टी ने उन्हें महिला मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। जिसके बाद उनके प्रशंसकों में खुशी का माहौल है। यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उनको भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा के द्वारा दी गई है।
प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर प्रिया अग्रवाल ने प्रदेश अध्यक्ष सहित पार्टी के शीर्ष नेतृत्व व संगठन के पदाधिकारियों का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि वह संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगी व महिला सशक्तिकरण, संगठन विस्तार और जनसेवा के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करेंगी। बताया कि मैं इस जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ निभाने के लिए प्रतिबद्ध हूं।