Home रोजगार मुरादाबाद में ‘यूपी राइज 2026’ का महामंच: 100 टीमों की जंग में...

मुरादाबाद में ‘यूपी राइज 2026’ का महामंच: 100 टीमों की जंग में टीएमयू के 3 युवा स्टार्टअप्स ने मारी बाजी

0
20
टीएमयू में आयोजित यूपी राइज सम्मेलन में उपस्थित छात्र।
               टीएमयू में आयोजित यूपी राइज सम्मेलन में उपस्थित छात्र।

मुरादाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश के संकल्प को धरातल पर उतारने और युवाओं को नवाचार से जोड़ने के उद्देश्य से टीएमयू में गुरुवार को यूपी राइज 2026 सम्मेलन आयोजित किया गया। इस अवसर पर संवाद, संकल्प, सफलता थीम पर विद्यार्थियों ने अपने नए-नए स्टार्टअप्स और व्यावसायिक मॉडलों को प्रस्तुत किया। जिससे मेंटर्स खूब प्रभावित हुए। पहले चरण में पंजीकृत 100 टीमों से शुरू हुआ यह मुकाबला दूसरे दौर में 35 और तीसरे चरण के फाइनल राउंड तक 15 शीर्ष टीमों के बीच पहुंचा। कड़े तकनीकी मूल्यांकन के बाद तीन सर्वश्रेष्ठ स्टार्टअप्स को सम्मानित किया गया। जिसमें प्रथम स्थान हासिल करने वाली टीम को 25 हजार रुपये के चेक से पुरस्कृत किया गया। सम्मेलन ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि बदलते दौर में युवाओं को सिर्फ नौकरी तलाशने तक सीमित नहीं रहना है, बल्कि नवाचार के जरिए दूसरों के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करने हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here