Home स्वास्थ्य शिविर में लोगों ने कराई निशुल्क जांच व उपचार

शिविर में लोगों ने कराई निशुल्क जांच व उपचार

0
77
शिविर में जांच करवाते लोग।
                        शिविर में जांच करवाते लोग।

मुरादाबाद । रविवार को रोटरी क्लब मुरादाबाद ब्रास सिटी स्टार्स की ओर से दलपतपुर स्थित रेलवे स्टेशन के पास माला ज्वैलर्स पर निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। जिसमें लगभग 150 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया। इसके बाद लोगो ने जांच व उपचार कराया।

शिविर में सभी लोगों ने मुफ्त रक्तचाप जांच व ब्लड शुगर की जांच करवाई। शहर के प्रतिष्ठित हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ मुकेश रायजादा के द्वारा मरीजों की जांच की गई और उन्हें सही चिकित्सा जानकारियां दी गई। मुख्य अतिथि के रूप में रोटरी क्लब मेरठ से भारत राम रहे। क्लब के अध्यक्ष भरत अग्रवाल ने बताया कि क्लब समय-समय पर सामाजिक कार्य करते रहते है। इस मौके पर क्षितिज रस्तोगी,अनुज अग्रवाल,शिवांश रायजादा, राजेश वर्मा, विदुर गर्ग,मानिक रस्तोगी, अर्चित मित्तल, राजुल सिंघल आदि लोग उपस्थित रहे।

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here