Home राजनीति सीएम योगी की उपस्थिति में भाजपा के आठ प्रत्याशियों ने किया नामांकन

सीएम योगी की उपस्थिति में भाजपा के आठ प्रत्याशियों ने किया नामांकन

0
9
नामांकन दाखिल करने के बाद  सीएम योगी व उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या के साथ प्रत्याशी व अन्य मंत्री।
नामांकन दाखिल करने के बाद सीएम योगी व उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या के साथ प्रत्याशी व अन्य मंत्री।

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्यसभा चुनाव के लिए मंगलवार को भाजपा के आठों प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन के आखिरी दिन भाजपा प्रत्याशी धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, विद्यासागर सोनकर, गोपी कृष्ण पांडेय, प्रियंका सिंह रावत, रामप्रताप सिंह चौहान, श्रुति गंगवार ने विधान भवन में नामांकन दिया। इस दौरान सीएम ने सभी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं दीं।

पर्चा दाखिल करने के समय सीएम योगी आदित्यनाथ के अलावा केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक,मंत्री सुरेश खन्ना, राकेश सचान, आशीष पटेल, डॉ. संजय निषाद, कपिलदेव अग्रवाल, जेपीएस राठौर, दिनेश प्रताप सिंह, गिरीश चंद्र यादव, ब्रजेश सिंह, सतीश चंद्र शर्मा, रजनी तिवारी, बलदेव सिंह औलख आदि मौजूद रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here