Home राजनीति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जीपी नड्डा से सीएम योगी...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जीपी नड्डा से सीएम योगी ने की मुलाकात

0
138
दिल्ली स्थित आवास पर प्रधानमंत्री से मुलाकात करते सीएम योगी।
    दिल्ली स्थित आवास पर प्रधानमंत्री से मुलाकात करते सीएम योगी।

दिल्ली। शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्हें प्रधानमंत्री का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। हालांकि यह जानकारी सीएम ने सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की।

दिल्ली स्थित आवास पर पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात करते सीएम योगी।
दिल्ली स्थित आवास पर पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात करते सीएम योगी।

सीएम की मुलाकात से लगाए जा रहे चुनावी कयास

आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद यूपी में होने वाले आगामी चुनाव को लेकर काफी कयास लगाए जा रहे है। हालांकि इस मुलाकात को आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति के तौर पर भी देखा जा रहा है। इसके साथ ही 2027 को लेकर तैयारियों और राज्य में चल रही राजनीतिक गतिविधियों पर भी चर्चा की बात कही जा रही है। फिलहाल, इस संबंध में आधिकारिक तौर पर बैठक का विस्तृत एजेंडा जारी नहीं किया गया है। इसके अलावा प्रदेश में कई अन्य बड़े विकास कार्यों के उद्घाटन और शिलान्यास प्रधानमंत्री के हाथों से कराने की योजना पर चर्चा होने की भी संभावना है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here