Home वायरल सुधांशु मौर्य बने मसीहा, बचाई गौवंश की जान

सुधांशु मौर्य बने मसीहा, बचाई गौवंश की जान

0
121
सुधांशु मौर्या की फोटो।
                               सुधांशु मौर्या की फोटो।

मुरादाबाद। नए मुरादाबाद स्थित स्प्रिंगफील्ड स्कूल के सामने सोमवार को नाले में गोवंश गिर गया। जिसकी सूचना प्राप्त होते ही सुधांशु मौर्य अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद गोवंश को नाले से निकलने में सफल रहे।

टीम तुरंत समस्या करती है समाधान

सुधांशु मौर्य ने बताया कि सोमवार को एक व्यक्ति के द्वारा गौवंश नाले में गिर जाने की सूचना करीब 12 बजे दी गई। सूचना मिलते ही अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कहा कि गौवंश अचानक नाले में गिर गया था। ऐसे में लोगो ने भी निकालने की कोशिश की मगर सफलता नहीं मिल सकी। इसके बाद वहां के स्थानीय लोगों ने सूचित किया। जिसके बाद हमारी टीम ने मौके पर पहुंचकर करीब आधे घंटे के भीतर गौवंश को सफलता पूर्वक बाहर निकाल लिया। बताया कि पिछले कई वर्षों से हमारी टीम गौ सेवा में तन मन से लगी हुई है। महानगर में हमे कोई भी सूचना प्राप्त होती है,तो तुरंत टीम के साथ पहुंचकर समस्या का समाधान करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here