Home रोजगार शिक्षकों प्रमोशन के मुद्दे पर सीएम को एमएलसी डॉ व्यस्त ने लिखा...

शिक्षकों प्रमोशन के मुद्दे पर सीएम को एमएलसी डॉ व्यस्त ने लिखा पत्र

0
220
एलएलसी डॉ जयपाल सिंह व्यस्त का फोटो।
                  एलएलसी डॉ जयपाल सिंह व्यस्त का फोटो।

रामपुर। वर्षों से लंबित शिक्षकों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का प्रतिनिधिमंडल लगातार जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर रहा है। इसी के चलते बरेली-मुरादाबाद स्नातक खंड के एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त से प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की और शिक्षकों की पदोन्नति की समस्या को संज्ञान में लाया गया। उसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम पत्र लिखा।

जिलाध्यक्ष रवेन्द्र गंगवार ने बताया पिछले 10 वर्षों से प्राथमिक हेड व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पिछले 15 सालों से पदोन्नति नहीं हुई है। जबकि जनवरी 2024 में पदोन्नति के आदेश दिए गए थे । बाद में न्यायालय में मामले लंबित होने के कारण पदोन्नति प्रक्रिया पर रोक लगा दी गई थी । अब संबंधित याचिकाओं का निस्तारण हो चुका है। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ इकाई रामपुर द्वारा एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त को पदोन्नति कराने के लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिखने पर महासंघ द्वारा एक धन्यवाद पत्र लिखा गया है। पदोन्नति मुद्दे को सक्रिय रूप से उठाने वालों में जिला महामंत्री विपेंद्र कुमार, विनीत कुमार, संजीव कुमार चन्देल, गौरव गंगवार, विनोद कुमार, डॉ. वसीम अहमद, आलोक सक्सेना, सुरेश गंगवार, लालता प्रसाद, नरेंद्र पाठक, सुधीश शर्मा, अभिनव सक्सेना, चिरंजीव कुमार गुड्डू, ललित चौधरी, सुनीता अग्रवाल,तनुजा सिंघल वाणी मीना शर्मा आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here