Home शिक्षा हिंदू कॉलेज में छात्र मिलन समारोह की रही धूम, पुरानी यादें हो...

हिंदू कॉलेज में छात्र मिलन समारोह की रही धूम, पुरानी यादें हो उठी ताजा

0
38
वार्षिक 'पुरातन छात्र मिलन समारोह में उपस्थित शिक्षक व छात्र।
         वार्षिक ‘पुरातन छात्र मिलन समारोह में उपस्थित शिक्षक व छात्र।

मुरादाबाद। हिंदू कॉलेज में मंगलवार को वार्षिक ‘पुरातन छात्र मिलन समारोह बड़े उत्साहपूर्वक बनाया गया। छात्र मिलन समारोह में विभिन्न बैचों के पूर्व छात्रों ने बढ़-चढकर हिस्सा लिया। छात्र-छात्राओं ने एक के बाद एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का आरंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन और वंदना कर हुआ।

रंगारंग कार्यक्रमों की रही धूम

मंगलवार को छात्र मिलन समारोह में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम रही, तो वही वर्षों के बाद अपने सहपाठियों और शिक्षकों से मिलकर पूर्व छात्र भावुक हो उठे और उन्होंने कॉलेज के दिनों से जुड़ी पुरानी यादों को साझा किया। उधर पूर्व छात्रों ने संस्थान के विकास, आधुनिक संसाधनों के विस्तार और वर्तमान छात्रों के मार्गदर्शन के लिए मेंटरशिप व सहयोग देने का संकल्प भी लिया। कार्यकम में मुख्य अतिथि के रूप में गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सचिन माहेश्वरी रहे। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी शैक्षणिक संस्थान की असली पहचान और पूंजी उसके विद्यार्थी होते हैं। जब पुरातन छात्र अपनी जड़ों से जुड़े रहते हैं और समाज व संस्थान के विकास में योगदान देते हैं, तभी शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य पूरा होता है। उन्होंने कॉलेज की समृद्ध परंपरा और शैक्षणिक गुणवत्ता की खूब सराहना की। वही पुरातन छात्रों की सफलता को वर्तमान पीढ़ी के छात्रों के लिए प्रेरणा का कार्य करने योग्य बताया है। इसके साथ ही कॉलेज के प्राचार्य ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और संस्थान की हालिया शैक्षणिक व सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कॉलेज को अपने पूर्व छात्रों की उपलब्धियों पर गर्व है, जो आज देश-विदेश के विभिन्न क्षेत्रों में संस्थान का नाम रोशन कर रहे हैं।

स्मृति चिह्न भेंट कर किया सम्मानित

इसी क्रम में कॉलेज के प्राचार्य द्वारा रचित महाविद्यालय का कुलगीत भी समर्पित किया गया। अंत में वरिष्ठ पुरातन छात्रों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया और राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ। इस मौके पर नगर विधायक रितेश गुप्ता, प्रोफे आनंद कुमार सिंह,एमजीएम कॉलेज के प्राचार्य प्रोफे योगेन्द्र सिंह, भूतपूर्व छात्र समिति के संयोजक प्रोफेसर संजय कुमार रस्तोगी व समिति के सदस्य डॉ. दिलीप कुमार, डॉएसबी यादव, डॉ. अमित वैश्य, सूरज कुमार वर्मा समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here