
मुरादाबाद। गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवाकाल के 25 वर्ष पूर्ण होने पर विकास भवन परिसर आशीर्वाद के दीयों की रोशनी से जगमग हो उठा। आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम के दौरान विकास भवन का नजारा देखते ही बन रहा था। इस कार्यक्रम में सीडीओ समेत समस्त कर्मचारियों अधिकारियों ने हिस्सा लिया।
दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम में दर्ज कराई अपनी सहभागिता
दीपमाला जलते ही विकास भवन परिसर दीपों की रोशनी से नहा उठा। अधिकारियों व कर्मचारियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम में अपनी सहभागिता की। इस अवसर पर सेवा, समर्पण और जनकल्याण की भावना के उद्देश्यों से अभियान को आगे बढ़ाने का संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम के दौरान दीपों की रोशनी के बीच उत्सव का माहौल देखने को लिया। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी मृणाली अविनाश जोशी, परियोजना निदेशक व जिला विकास अधिकारी श्वेतांक पाण्डेय, जिला अर्थ व संख्याधिकारी प्रमोद कुमार, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी सुनील दत्त, अधिशासी अभियंता आरईएस रामपाल, नाजिर विकास भवन/जिला ग्राम्य विकास अभिकरण ललित पाल, आशुलिपिक मुख्य विकास अधिकारी गोबिंद सिंह, आशुलिपिक जिला विकास अधिकारी सुरेन्द्र गौतम, लेखाकार अनुज कुमार व तकनीकी विशेषज्ञ राहुल शर्मा सहित विकास भवन के विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।