Home जिले स्वर्ण समाज ने उठाई न्याय और समानता की आवाज

स्वर्ण समाज ने उठाई न्याय और समानता की आवाज

0
144
मुंडापांडे स्थित मनकरा में विरोध जताते स्वर्ण समाज व भगवान परशुराम संघर्ष समिति के पदाधिकारी।
मुंडापांडे स्थित मनकरा में विरोध जताते स्वर्ण समाज व भगवान परशुराम संघर्ष समिति के पदाधिकारी।

मुरादाबाद। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की ओर से रविवार को मुंडापांडे स्थित मनकरा में सवर्ण समाज व भगवान परशुराम संघर्ष समिति के तत्वाधान में आयोजित किया गया। कार्यकर्ताओं ने समाज से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। इसके बाद सरकार से न्यायपूर्ण व समान अवसर आधारित नीतियों की मांग की।

कार्यक्रम में परशुराम संघर्ष समिति के अध्यक्ष रजत शर्मा ने कहा कि यूजीसी जैसे काले कानून व एसी/एसटी एक्ट से जुड़े प्रावधानों के कथित दुरुपयोग को लेकर स्वर्ण समाज में लगातार नाराजगी बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि एसी/एसटी से संबंधित अनुदान राशि को 12 लाख किए जाने जैसे निर्णय भी स्वर्ण समाज के बीच सरकार की नीतियों को लेकर सवाल खड़े करते हैं। बताया कि स्वर्ण समाज किसी वर्ग के अधिकारों का विरोधी नहीं है, बल्कि आर्थिक रूप से कमजोर हर वर्ग को समान अवसर और न्याय दिलाने की मांग करता है। सरकार को यूजीसी के नियमों की समीक्षा, आरक्षण में आर्थिक आधार, स्वर्ण आयोग के गठन व कानूनों के दुरुपयोग पर रोक जैसे विषयों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। कहा कि स्वर्ण

समाज ने भाजपा को सत्ता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अगर सरकार स्वर्ण समाज की जायज मांगों और भावनाओं को लगातार नजरअंदाज करती रही, तो आने वाले समय में राजनीतिक प्रभाव देखने को मिल सकता है। अंत में स्वर्ण समाज के लोगों ने एकजुटता, न्याय, समान और सम्मान की लड़ाई को लोकतांत्रिक व शांतिपूर्ण तरीके से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस मौके पर रंजीत ठाकुर,अनित ठाकुर, वाशु शर्मा, अनंत आदि लोग उपस्थित रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here