Home रोजगार उत्तर प्रदेश बनेगा टेक्सटाइल व टेक्निकल टेक्सटाइल क्षेत्र का प्रमुख केंद्र

उत्तर प्रदेश बनेगा टेक्सटाइल व टेक्निकल टेक्सटाइल क्षेत्र का प्रमुख केंद्र

0
22
यूपी टैक्सटाइल कॉन्क्लेव का उद्घाटन करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
    यूपी  टेक्सटाइल कॉन्क्लेव का उद्घाटन करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।

लखनऊ । प्रदेश को देश के प्रमुख टेक्सटाइल और टेक्निकल टेक्सटाइल केंद्र के रूप मे विकसित करने की दिशा में योगी सरकार कार्यरत है। मंगलवार को लखनऊ में यूपी टेक्सटाइल कॉन्क्लेव-26 आया9जीत किया गया। इस कॉन्क्लेव को महत्वपूर्ण पहल बताते हुए उद्योग जगत के प्रमुख प्रतिनिधियों ने राज्य में निवेश, आधुनिक तकनीक, कौशल विकास और आत्मनिर्भरता के लिए किए जा रहे प्रयासों की खूब सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश के पास मजबूत औद्योगिक आधार, युवा कार्यबल, समृद्ध पारंपरिक टेक्सटाइल विरासत और विशाल बाजार है। जिसका लाभ उठाकर प्रदेश वैश्विक टेक्सटाइल आपूर्ति श्रृंखला में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

टेक्निकल टेक्सटाइल का प्रमुख केंद्र बन सकता है यूपी: मनोज गुप्ता

एमकेयू लिमिटेड के अध्यक्ष व रक्षा-सुरक्षा क्षेत्र के प्रमुख उद्योगपति मनोज गुप्ता ने कहा कि प्रदेश रक्षा क्षेत्र में इस्तेमाल होने वाले टेक्निकल टेक्सटाइल और उच्च क्षमता वाले पदार्थों के उत्पादन का प्रमुख केंद्र बन सकता है। उन्होंने बताया कि  लखनऊ-हरदोई में स्थापित किए जा रहे पीएम मित्र मेगा टेक्सटाइल पार्क को प्रदेश को देश के प्रमुख वस्त्र विनिर्माण राज्यों में शामिल करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि रक्षा क्षेत्र में इस्तेमाल होने वाले कई रणनीतिक मटीरियल के लिए भारत अभी काफी हद तक आयात पर निर्भर है। उनके समूह ने कानपुर डिफेंस कॉरिडोर में करीब तीन हेक्टेयर में आधुनिक मटीरियल और साइंसेज की अत्याधुनिक विनिर्माण इकाई स्थापित की है,। जहां पॉली-एथलीन आधारित उच्च क्षमता वाले फैब्रिक का उत्पादन होता है। जिसका उपयोग बुलेट प्रूफ जैकेट और हेलमेट में किया जाता है। प्रदेश में हाई परफॉर्मेंस फाइबर से लेकर तैयार उत्पाद तक पूरा ईकोसिस्टम विकसित कर आत्मनिर्भर भारत को मजबूती दी जा सकती है। ऐसे रणनीतिक मटीरियल का देश में उत्पादन बढ़ने से रक्षा क्षेत्र की आवश्यकताओं की पूर्ति के साथ विदेशी निर्भरता भी कम होगी। इससे प्रदेश में नई औद्योगिक इकाइयों, निवेश और रोजगार के अवसरों का भी विस्तार होगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here