Home रोजगार यूपी में रोजगार की गति और तेज़

यूपी में रोजगार की गति और तेज़

0
117

 

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में कार्यक्रम को संबोधित करते कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी।
     इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में कार्यक्रम को संबोधित करते कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी।

लखनऊ। लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में बुधवार को यूपी टैक्स 26 के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आरंभ दीप प्रज्ज्वलित कर हुआ। कार्यक्रम को कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश टेक्सटाइल और रक्षा विनिर्माण के क्षेत्र में तेजी से नए अवसर सृजित कर रही है।

रक्षा व सुरक्षात्मक वस्त्रों के क्षेत्र में नवाचार, स्वदेशी उत्पादन, निवेश और रोजगार को बढ़ावा देने की दिशा में प्रदेश तीव्र गति से अग्रसर है। उन्होंने बताया कि प्रदेश को इस क्षेत्र में देश का अग्रणी विनिर्माण केंद्र बनाने के लिए डबल इंजन की सरकार दृढ़ संकल्पित है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here