Home रोजगार यूपी के उत्पादों, सप्लाई चेन व उद्यमियों पर दुनिया का भरोसाः योगी

यूपी के उत्पादों, सप्लाई चेन व उद्यमियों पर दुनिया का भरोसाः योगी

0
12
ग्रेटर नोएडा ट्रेड शो में लोगों से बात करते केंद्रीय मंत्री अमित शाह व सीएम योगी।
  ग्रेटर नोएडा ट्रेड शो में लोगों से बात करते केंद्रीय मंत्री अमित शाह व सीएम योगी।

ग्रेटर नोएडा। शुक्रवार को यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के चौथे संस्करण आयोजित किया गया। जिसका आरंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह ने किया। इस अवसर पर प्रदेश के परंपरागत हुनर से लेकर आधुनिक मैन्युफैक्चरिंग की झलक शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा में दुनिया के सामने देखने को मिली। ट्रेड शो में 90 देशों से 600 से अधिक विदेशी खरीदार पहुंचे हैं, जबकि 2,400 से अधिक एग्जीबिटर्स ने अपने उत्पादों के साथ ट्रेड शो में हिस्सा लिया। इस अवसर पर सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश के उत्पादों की गुणवत्ता, मजबूत सप्लाई चेन और यहां के उद्यमियों की विश्वसनीयता पर आज पूरी दुनिया को भरोसा है। आज प्रदेश दो लाख करोड़ रुपये से अधिक का निर्यात कर रहा है।

बढ़ता फुटफॉल वैश्विक भरोसे का प्रतीक

मुख्यमंत्री ने कहा कि चार वर्षों में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो प्रदेश में तैयार होने वाले उत्पादों को दुनिया के सामने रखने का बड़ा मंच बन गया है। पिछले वर्ष 72 देशों के 550 बायर्स इसमें शामिल हुए थे। इस बार 90 देशों से 600 से अधिक बायर्स पहुंचे हैं और करीब डेढ़ लाख बी2बी विजिटर्स के आयोजन में शामिल होने की संभावना है। यह बढ़ती भागीदारी प्रदेश के कारीगरों के हुनर, युवाओं के इनोवेशन, एमएसएमई सेक्टर और अन्नदाता किसानों की मेहनत के प्रति बढ़ते वैश्विक भरोसे को दिखाती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जो अपनी जड़ों से जुड़कर दुनिया के साथ कदम से कदम मिलाकर चलता है, दुनिया उसे फॉलो करती है। यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो इसका उदाहरण है। यह ट्रेडिशन और टेक्नोलॉजी, हेरिटेज और इनोवेशन के साथ हुनर और बाजार की ताकत को एक साथ देखने का अवसर है। यहां यूपी की लोकल स्ट्रेंथ ग्लोबल मार्केट के सामने अपनी पहचान बना रही है। यह डबल इंजन सरकार की क्षमता को संभावना को समृद्धि में बदलने की कार्यसंस्कृति है।

ट्रेड शो में उपस्थित केंद्रीय मंत्री अमित शाह व सीएम योगी।
               ट्रेड शो में उपस्थित केंद्रीय मंत्री अमित शाह व सीएम योगी।

अमित शाह ने पहचानी थी परंपरागत उद्यमों की ताकत

मुख्यमंत्री ने अमित शाह को प्रदेश के परंपरागत उद्यमों को नई पहचान देने की सोच का प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहते हुए अमित शाह ने प्रदेश के लोक कल्याण संकल्प पत्र के निर्माण के दौरान प्रदेश के परंपरागत उद्यमों की ताकत को पहचाना था। उनका मानना था कि जिस दिन प्रदेश अपनी इस ताकत को पहचान लेगा, उसे मैन्युफैक्चरिंग के नए हब के रूप में आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक पाएगा। सरकार बनने के बाद इसी सोच को ‘वन डिस्ट्रिक्ट-वन प्रोडक्ट’ के रूप में ब्रांड दिया गया।

गांव के हुनर को मिला दुनिया का बाजार

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में संभावनाओं की कभी कमी नहीं थी। जरूरत उस क्षमता को पहचानने, सही माहौल देने और उसे बड़े बाजार तक पहुंचाने की थी। आजादी के बाद दशकों तक कारीगरों को जरूरी संसाधन, सही दिशा, बाजार और मंच नहीं मिला। इसका असर यह हुआ कि नई पीढ़ी अपने पुश्तैनी हुनर से दूर होने लगी। सरकार ने जिलों, गांवों और स्थानीय क्लस्टर में मौजूद हुनर को पहचानकर आगे बढ़ने का अवसर दिया।उन्होंने कहा कि टैलेंट और ट्रेडिशन को टेक्नोलॉजी से जोड़ा गया। गुणवत्ता, डिजाइन, पैकेजिंग, सर्टिफिकेशन, ब्रांडिंग और मार्केटिंग के जरिए स्थानीय उत्पादों को देश-दुनिया के बाजार के अनुरूप तैयार किया गया। विश्वस्तरीय इन्फ्रास्ट्रक्चर के रूप में एक्सप्रेसवे, हाईवे, एयरपोर्ट, फ्रेट कॉरिडोर और औद्योगिक ढांचे के विस्तार ने स्थानीय उत्पादों के लिए बड़े एवं वैश्विक बाजारों तक पहुंच आसान की है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here