Home धर्म-संस्कृति नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल के जयकारों से गूंज उठा...

नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल के जयकारों से गूंज उठा महानगर

0
212
रिजर्व पुलिस लाइन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित करते मुख्यतिथि।
रिजर्व पुलिस लाइन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित करते मुख्यतिथि।

मुरादाबाद। महानगर में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी बड़े हर्षौल्लास से मनाई गई। इस अवसर पर शहर के विभिन्न मंदिर लाइटों और फूलों की साज-सज्जा से जगमग हो उठे। सुबह से ही मंदिर में श्रीकृष्ण के जन्म से पहले श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ता रहा। हर कोई श्रद्धालु श्रीकृष्ण की एक झलक पाने के लिए बेताब रहा। ऐसे में लोग शाम से मन्दिरों में प्रसाद का भोग लगाने के लिए और मोरपंख चढ़ाने के लिए पहुंचते रहे। रात्रि 12 बजे श्रीकृष्ण का जन्म होते ही किलकारी व मंदिरों में नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल के जयकारे गूंज उठे।कार्यक्रम का आरंभ कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी व एमएलसी डॉ जयपाल सिंह व्यस्त, महापौर विनोद अग्रवाल, नगर विधायक रितेश गुप्ता,जिलाध्यक्ष आकाश पाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर लिया।

अभिषेक कर श्रद्धालुओं ने कमाया धर्म लाभ

शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें नन्हे-मुन्ने बच्चों ने श्रीकृष्ण के भजनों पर नृत्य कर खूब वाहवाही लूटी,तो वही नाटिकाओं के माध्यम से सभी का मन मोह लिया। उधर दिल्ली रोड स्थित राधा कृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण के जयकारे गूंजते रहे और श्रद्धालु भी भक्ति में भावविभोर नजर आए। इस बीच श्रद्धालुओं ने श्रीकृष्ण का पंचामृत से जलाभिषेक कर खूब धर्म लाभ कमाया। वही रात्रि 12 बजे श्री कृष्ण का जन्म होते ही महानगर के मंदिर घंटे-घड़ियालों और जयकारों से गूंजते रहे। इस अवसर पर कमिश्नर संगीता सिंह, डीआईजी जी मुनिराज, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल, पुलिस अधीक्षक नगर कुंवर रणविजय सिंह, पवन जैन व अन्य लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here