Home जिले टीटीई ने पेश की मिसाल: ट्रेन में छूटा यात्री का रुपयों...

टीटीई ने पेश की मिसाल: ट्रेन में छूटा यात्री का रुपयों से भरा बैग जीआरपी को सौंपा

0
174
जीआरपी के सिपाही को यात्री का बैग सौंपते टीटीई हर्ष पाल।
    ड्यूटी के दौरान जीआरपी के सिपाही को यात्री का बैग सौंपते टीटीई हर्ष पाल।

मुरादाबाद। महानगर के टीटीई हर्ष पाल ने एक मिसाल पेश की है। बनारस से लखनऊ के बीच श्रमजीवी गाड़ी से यात्रा कर रहे यात्री राजदेव पाठक का रुपयों और कीमते दस्तावेजों से भरा बैग बुधवार की रात्रि ट्रेन में ही छूट गया था। ट्रेन की चेकिंग के दौरान महानगर के टीटीई को मिला। मुरादाबाद के टीटीई ने तुरंत जीआरपी को सूचित बैग सिपाही को सौंप दिया। टीटीई के इस व्यावहार पर रेलवे के अफसरों ने हर्ष पाल को बधाई भी दी।

मुरादाबाद के टीटीई हर्ष पाल ने बताया कि गाड़ी संख्या 12391 श्रमजीवी लखनऊ से मुरादाबाद S-1 से S-5 कोच में ड्यूटी लगाई थी। टिकट चेकिंग के दौरान कोच संख्या S- 5 में एक अज्ञात बैग होने की सूचना मुझे यात्री ने दी। बैग खोला तो उसमें यात्री के जरूरी दस्तावेज,रुपए और सोनी की वस्तु व मोबाइल फोन मिला। उन्होंने बताया कि इसके बाद यात्री से संपर्क साधा और सभी सामान की पुष्टि की। पुष्टि होने के बाद यात्री का बैग ऑन ड्यूटी जीआरपी के सिपाही को सौंप दिया गया। उन्होंने बताया कि गुरुवार की दोपहर 1 बजे यात्री को उनका बैग जीआरपी द्वारा सौंप दिया गया है। जिसके बाद यात्री राजदेव पाठक ने टीटीई हर्ष पाल से संपर्क कर उनका आभार व्यक्त किया।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here