परिवहन निगम में कार्यरत कंप्यूटर आपरेटर, लेखाकार कम टैली आपरेटर और प्रोग्रामर के मानदेय में जुलाई से पांच प्रतिशत की वृद्धि की गई है। इससे इन तीन पदों पर कार्यरत 310 कार्मिकों को सीधे लाभ मिलेगा।
परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बताया कि परिवहन निगम में आउटसोर्स कार्मिकों के मानदेय में सालाना 10 प्रतिशत वृद्धि का प्रविधान है। इसके तहत जनवरी और जुलाई में पांच-पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी की जाती है। इसी क्रम में जुलाई से संशोधित मानदेय लागू किया गया है।
वृद्धि के बाद 249 कंप्यूटर आपरेटरों का मानदेय करीब 20,655 रुपये से बढ़कर 21,420 रुपये हो जाएगा।
वहीं 35 लेखाकार कम टैली ऑपरेटरों को वरिष्ठता के आधार पर करीब 20 हजार से 26 हजार रुपये तक मानदेय मिलेगा। प्रोग्रामर के 26 पदों पर कार्यरत कार्मिकों का मानदेय करीब 42 हजार से बढ़कर 43,313 रुपये हो जाएगा।
