Home उत्तर प्रदेश ‘शोले फिल्म की पानी की टंकी वाला सीन भी फेल’, ओपी राजभर...

‘शोले फिल्म की पानी की टंकी वाला सीन भी फेल’, ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर तंज

0
43

सुभासपा अध्यक्ष व प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने घोसी से सपा सांसद राजीव राय के बहाने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तंज कसा है। ‘एक्स’ पर किए गए पोस्ट में लिखा है कि अखिलेश जी, आपकी पार्टी में आपसे भी बड़े एक्टर हैं। सांसद राजीव राय ने एक्टिंग में आपको पीछे छोड़ दिया है।

राजभर ने आगे लिखा है कि आपके सांसद की एक्टिंग के आगे शोले फिल्म की पानी की टंकी वाला सीन फेल है। सांसद के कहने पर उनके चेले ने पानी की टंकी पर चढ़कर सड़क बनवाने की मांग की। सांसद जी ने कहा कि मैं सड़क बनवाऊंगा और चेला नीचे आ गया। यहां पर लाइट, एक्शन व कैमरा की जगह इंटरनेट मीडिया पोस्ट, पोस्ट और पोस्ट हुआ। अंत में लिखा है कि उम्मीद है कि विक्रमादित्य मार्ग पर जल्द ड्रामा स्कूल खुलने वाला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here