
मुरादाबाद। आज भी गौसेवा जिसके के लिए पहली प्राथमिकता हो,वो केवल गौमाता का एक सच्चा सेवक ही हो सकता है। महानगर के सुधांशु मौर्या का मानना है कि गौ माता की सेवा सिर्फ जिम्मेदारी नहीं,बल्कि उनका संकल्प है। वे दिन-रात केवल गौ माता की देखभाल और सेवा में अपनी टीम के साथ निस्वार्थ भाव से कार्य करते हैं।
गुरुवार को देर-रात गौमाता की आंख घायल होनी की सूचना मिलते ही गौसेवक सुधांशु मौर्या अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके साथ ही बजरंगी समिति के कार्यकर्ताओं ने भी मौके पर पहुंचकर दैनीय स्थिति में सड़क पर पड़ी गौमाता का डॉक्टर को बुलाकर उपचार करवाया। इसके बाद उनको सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। गौसेवक सुधांशु ने बताया कि रात को सूचना मिली कि एक गौमाता की आंख बुरी तरह घायल होकर बाहर निकल गई है और आंख के अंदर कीड़े पड़ चुके है। उनकी यह हालत देखकर तुरंत डॉक्टर के द्वारा सही उपचार दिया गया,ताकि परेशानी ज्यादा न हो। फिलहाल गौमाता को उपचार के दौरान महानगर में सुरक्षित स्थान पर रखा गया है। मगर स्थिति नियंत्रित होते ही बेहतर इलाज और देखभाल के लिए उन्हें हरिद्वार स्थित वीर भगत सिंह गौशाला भेजा दिया जाएगा। इस मौके पर गुड्डू सैनी समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।