Home धर्म-संस्कृति कजरी महोत्सव में दिखा लोक संस्कृति का अनूठा संगम

कजरी महोत्सव में दिखा लोक संस्कृति का अनूठा संगम

0
48
कजरी महोत्सव में प्रतिभागियों को सम्मानित करते एमएलसी डॉ जयपाल सिंह व्यस्त व महापौर विनोद अग्रवाल।
कजरी महोत्सव में प्रतिभागियों को सम्मानित करते एमएलसी डॉ जयपाल सिंह व्यस्त व महापौर विनोद अग्रवाल।

मुरादाबाद। सेवा संकल्प अभियान व विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर पंचायत भवन में रविवार को कजरी महोत्सव आयोजित किया गया। इस मोहत्सव में लोक संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में लोकगीत व लोकनृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को भारतीय लोक संस्कृति और संगीत की समृद्ध परंपरा से रूबरू कराया, तो वहीं लखनऊ और वृंदावन से आई लोकगायिका ने अपने गीतों से सभी का दिल जीत लिया। ऐसे में गीतों की धुन और तालियों की गड़गड़ाहट से परिसर गूंज उठा।

 

कजरी महोत्सव में सांस्कृतिक प्रस्तुति देती कलाकार।
            कजरी महोत्सव में सांस्कृतिक प्रस्तुति देती कलाकार।

कार्यक्रम में लोक संगीत की बिखरी मधुर छटा

रविवार को संस्कृति विभाग, जिला प्रशासन व वृंदावन शोध संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में भव्य कजरी महोत्सव की धूम रही। इस अवसर पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आरंभ नमिता अग्रवाल के कजरी गायन से किया। इसके पश्चात प्रतिमा वर्मा, निधि व रुचि की टीम ने कजरी गायन और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। तो वहीं डॉ. दिव्या दत्त के कजरी गायन ने कार्यक्रम में लोक संगीत की मधुर छटा बिखेरी। उधर लखनऊ से पधारीं लोकगायिका संजोली पांडेय ने रामभक्ति से ओत-प्रोत गीतों की प्रस्तुति देकर दर्शकों को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। वहीं मथुरा से पधारीं सुप्रसिद्ध लोकगायिका माधुरी शर्मा ने ब्रज के रसिया व लोकगीतों की प्रस्तुति से ब्रज संस्कृति और वृंदावन की मनोहारी छटा प्रस्तुत की। ऐसे में मल्हार व कजरी की प्रस्तुतियों ने देर रात तक दर्शकों को मंत्रमुग्ध किए रखा।

कजरी मोहत्सव की जानकारी देते एमएलसी डॉ जयपाल सिंह व्यस्त।
कजरी मोहत्सव की जानकारी देते एमएलसी डॉ जयपाल सिंह व्यस्त।

यह लोग रहे कार्यक्रम में मुख्य अतिथि

कार्यक्रम का आरंभ मुख्य अतिथि एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह ‘व्यस्त’, महापौर विनोद अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में वृंदावन शोध संस्थान, मथुरा के प्रशासनिक अधिकारी रजत शुक्ला ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया और पर्यटन अधिकारी प्रदीप टम्टा ने अतिथियों का परिचय कराते हुए विश्व पर्यटन दिवस-2026 की थीम की जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह ‘व्यस्त’ व महापौर विनोद अग्रवाल ने सभी कलाकारों को अंगवस्त्र व प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस मौके सुविख्यात नाट्यकर्मी डॉ. पंकज ‘दर्पण व अन्य लोग उपस्थित रहे।

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here