
मुरादाबाद। 2018 बैच के आईएएस हिमांशु कौशिक ने नगर आयुक्त मुरादाबाद के रूप में गुरुवार को चार्ज संभाल लिया है। इस मौके पर निगम के अधिकारी व कर्मचारिगण मौजूद रहे। चार्ज संभालें के बाद नगर आयुक्त ने शहर से संबंधित समस्याओं के बारे में जानकारी हासिल की, तो वही उन्होंने शहर में विकास कार्य करने की प्राथमिकताएं भी गिनवाई।

गुरुवार को नगर निगम पहुंचे नगर आयुक्त का अधिकारियों व कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने मेयर विनोद अग्रवाल से भी मुलाकात की। तो वहीं बागपत डीएम के रूप में स्थानांतरित हुए दिव्यांशु पटेल का विदाई समारोह भी आयोजित किया गया। इसके साथ ही उनके द्वारा शहर में किए गए विकास कार्यों की सभी ने खूब सराहना की। अंत में उनके द्वारा किए विकास कार्यों की एक डॉक्यूमेंट्री भी सभी को दिखाई गई। इसके साथ ही सभी पार्षदों ने अपने-अपने विचार भी साझा किए।