Home रोजगार यूपी राइजः योगी सरकार के विजन ‘आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश’ को धरातल पर...

यूपी राइजः योगी सरकार के विजन ‘आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश’ को धरातल पर उतार रहे प्रदेश के युवा

0
50
'यूपी राइज: संवाद, संकल्प, सफलता' कार्यक्रम का भव्य आयोजन,युवाओं ने पेश किए शानदार स्टार्टअप आइडिया।
यूपी राइज: संवाद, संकल्प, सफलता’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन,युवाओं ने पेश किए शानदार स्टार्टअप आइडिया।

रायबरेली। सरकार के विजन ‘आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश’ को धरातल पर उतारने के लिए फिरोज़ गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, रायबरेली में शुक्रवार को ‘यूपी राइज: संवाद, संकल्प, सफलता’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के युवाओं को केवल नौकरी तलाशने वाला न बनाकर, उन्हें स्वयं का उद्यम स्थापित कर दूसरों को रोजगार देने वाला बनाना है। इस कार्यक्रम में 500 से अधिक छात्र- छात्राओं ने प्रतिभाग किया। फिलहाल योगी सरकार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वाकांक्षी योजनाएं चला रही है। जिसका सीधा लाभ युवाओं को मिल रहा है।

विश्व में सबसे बड़ी युवा वर्कफोर्स उत्तर प्रदेश के पास,50 फीसदी स्टार्टअप का नेतृत्व महिलाओं के हाथ में- मनीष खेमका

कार्यक्रम में ग्लोबल टैक्सपेयर्स ट्रस्ट के चेयरमैन व जीएसटी ग्रीवांस रिड्रेसल कमेटी के सदस्य मनीष खेमका ने युवाओं को यूपी के मजबूत स्टार्टअप ईकोसिस्टम की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विश्व में सबसे बड़ी युवा वर्कफोर्स केवल प्रदेश के पास है। यह हमारा डेमोग्राफिक डिविडेंड है। उन्हों कहा कि यूपी के युवा अब ‘जॉब सीकर’ नहीं, ‘जॉब क्रिएटर’ बन रहे हैं। वर्ष 2017 से पहले राज्य में पंजीकृत स्टार्टअप की संख्या मात्र 120 के आसपास थी, जो मौजूदा समय में 24 हजार से अधिक हो चुकी है। इनमें 50 फीसदी स्टार्टअप का नेतृत्व महिलाओं के हाथ में है। बताया कि 8 यूनिकॉर्न स्टार्टअप्स खड़े हो चुके हैं। सरकार ने स्टार्टअप नीति 26 के माध्यम से नीतिगत रास्ते आसान किए हैं। युवाओं को 20 हजार प्रति माह का सस्टेनेंस एलाउंस, 10 लाख तक का प्रोटोटाइप अनुदान, और 15 लाख तक की सीड कैपिटल दी जा रही है। फिलहाल 65 विभागों के 4,675 से अधिक पुराने नियमों व अनुपालनों को समाप्त कर बिजनेस आसान बनाया गया है। इसीलिए राज्य में कारखानों की संख्या 14 हजार से बढ़कर 31 हजार से अधिक हो चुकी है। यूपी अब भारत में बिजनेस करने के लिए शीर्ष अनुकूल राज्यों में शामिल है, जिसका युवाओं को पूरा लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में 12 स्टार्टअप आइडिया शॉर्टलिस्ट किए गए हैं। जबकि प्रेजेंटेशन देने वाले विजेताओं को सम्मानित किया गया है। बताया कि यूपी राइज कार्यक्रम प्रदेश के 25 शहरों के 30 प्रमुख कॉलेजों में आयोजित किया जाएगा। जिसके माध्यम से राज्य के प्रतिभाशाली छात्रों को सीधे बड़ी कंपनियों में इंटर्नशिप और रोजगार के अवसर मिलेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here