Home राजनीति 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’, प्रधानमंत्री नरेन्द्र...

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा को जन-जन तक पहुंचाने की व्यापक तैयारी

0
140
लखनऊ स्थित 5- कालिदास मार्ग पर 'सेवा संकल्प अभियान' के संबंध में बैठक करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
लखनऊ स्थित 5- कालिदास मार्ग पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ के संबंध में बैठक करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्षों के निरंतर सेवा काल पूरा होने के अवसर पर प्रदेश सरकार और संगठन मिलकर समारोहपूर्वक मनाएंगे। यह 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ के रूप में चलाया जाएगा अभियान के माध्यम से प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सेवा काल की जनकल्याणकारी उपलब्धियों, नीतिगत सुधारों और देश-प्रदेश में आए बदलावों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ प्रत्येक नागरिक को ‘विकसित भारत 2047’ के राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ा जाएगा।

मुख्यमंत्री ने अभियान की तैयारियों की समीक्षा

गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी और संगठन के प्रदेश महामंत्री धर्मपाल की उपस्थिति में अभियान की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि अभियान व्यापक जनभागीदारी से हो और सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण व विकास की उपलब्धियों को वास्तविक लाभार्थियों की कहानियों के माध्यम से सामने लाया जाए। युवा, महिला, किसान और वंचित वर्ग सहित समाज के प्रत्येक वर्ग को विकसित भारत के संकल्प का सहभागी बनाया जाए। मुख्यमंत्री ने सभी प्रभारी मंत्रियों को जनपदों और अपनी-अपनी विधानसभाओं में जाकर तैयारियों की समीक्षा करने के निर्देश दिए।

बैठक में उन्होंने बताया कि शासन, मुख्यमंत्री कार्यालय और जनपद स्तर पर त्रिस्तरीय समन्वय व्यवस्था बनाई गई है। केंद्र सरकार के 12 वर्षों और राज्य सरकार के 10 वर्षों के विकास कार्यों का डेटा-बैंक तैयार किया गया है। अभियान से 4.19 करोड़ परिवारों और 15.74 करोड़ लाभार्थियों को जोड़ा जाएगा, जिनमें 3.51 करोड़ ग्रामीण और 0.68 करोड़ शहरी परिवार शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here