
लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार बेटियों को शिक्षा के साथ नेतृत्व, आत्मविश्वास और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए विद्यालय स्तर पर चल रहे कार्यक्रमों को संस्थागत मजबूती दे रही है। इसी नीति के अंतर्गत विशेष परियोजना फॉर इक्विटी के अंतर्गत मीना मंचों को बालिकाओं के सशक्तीकरण और नेतृत्व क्षमता विकास का प्रभावी माध्यम बनाने के लिए राज्य स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
महानिदेशक स्कूल शिक्षा मोनिका रानी के अनुसार एसआईईएमएटी प्रयागराज में 9 से 24 सितंबर तक नौ बैचों में कुल 450 प्रतिभागियों की ट्रेनिंग ऑफ ट्रेनर्स (टीओटी) व मास्टर ट्रेनर (एमटी) कार्यशाला होगी। कार्यशाला में मीना मंचों के सशक्तीकरण, नेतृत्व क्षमता प्रदान करने व यौन शोषण संबंधी प्रावधानों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रतिभागियों की क्षमता संवर्धित की जाएगी।
नौ बैचों में होगा प्रशिक्षण
प्रथम व द्वितीय बैच की कार्यशाला 09 व 10 सितंबर, तृतीय और चतुर्थ बैच की 11 व 12 सितंबर, पांचवा व छठा बैच की 21 व 22 सितंबर, सप्तम और अथवा बैच की 16 से 17 सितंबर व नवें बैच की कार्यशाला 23 व 24 सितंबर 2026 को होगी। प्रत्येक बैच में 50 प्रतिभागी शामिल होंगे और कुल 450 प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके साथ ही 75 जनपदों से चयनित प्रतिभागी शामिल होंगे।