Home धर्म-संस्कृति गौसेवा की मिसाल बने सुधांशु मौर्य, घायल नंदी का रेस्क्यू कर भेजा...

गौसेवा की मिसाल बने सुधांशु मौर्य, घायल नंदी का रेस्क्यू कर भेजा बरेली गौशाला

0
36
नंदी को उपचार के लिए ले जाते सुधांशु मौर्या व टीम के सदस्य।
नंदी को उपचार के लिए ले जाते सुधांशु मौर्या व टीम के सदस्य।

मुरादाबाद। गौसेवक सुधांशु मौर्या एक बार फिर बेजुबान का सहारा बनकर उभरे हैं। शनिवार को घायल हुए गौवंश की सुचना मिलते ही बजरंगी समिति के कार्यकर्ताओं के साथ मौके पहुंचे। यहां पहुंचकर घायल नंदी का तुरंत उपचार करवाके बरेली गौ शाला भेजा दिया। जहां घायल नंदी की सही देखभाल व उपचार हो सकेगा। गौसेवक सुधांशु मौर्य ने बताया कि किसी व्यक्ति के द्वारा सूचना मिली कि हिमगिरी में नंदी झाड़ियों में घायल अवस्था में है। जिनका मुंह बुरी तरह फटा हुआ था और उन्हें तत्काल उपचार की आवश्यकता थी। सूचना मिलते ही टीम ने तत्परता दिखाई और नंदी को सुरक्षित निकाला। इसके बाद डॉक्टर के माध्यम से उनका उपचार करवाया। इस मौके पर गुड्डू सैनी, प्रिंस सैनी, पार्थ, हिमांशु पाल सहित अन्य गौसेवक उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here