Home धर्म-संस्कृति गणेश मोहत्सव में लालबाग के राजा होंगे विराजमान

गणेश मोहत्सव में लालबाग के राजा होंगे विराजमान

0
85
कोल्हापुर से महानगर आए लालबाग के राजा।
कोल्हापुर से महानगर आए लालबाग के राजा का ढ़ोल से स्वागत करते समिति के पदाधिकारी।

मुरादाबाद। हर साल की भांति इस वर्ष भी गणेश मोहत्सव गंज बाजार में बड़े हर्षौल्लास से मनाया जाएगा। गणेश मोहत्सव में लालबाग के राजा का स्वरूप विराजमान किया जाएगा। तो वहीं शिव विवाह, फूलों की होली और समुद्र मंथन जैसी लीलाएं लोगों को अपनी आकर्षित करेंगी। यह लालबाग के राजा की मूर्ति करीब 6.5 फुट की है। कल सुबह अनुष्ठान की जगह पर पूजन के बाद दो दिन के लिए लालबाग के राजा अधिवास पर चले जाएंगे। इसके बाद 14 से नियमित पूजा अर्चना के साथ रंगारंग कार्यक्रम आयोजित होंगे। जिसका नजारा देखते ही बनेगा।

प्रेसवार्ता में गणेश महत्व की जानकारी देते समिति के पदाधिकारीगण।
प्रेसवार्ता में गणेश महत्व की जानकारी देते समिति के पदाधिकारीगण।

शुक्रवार को श्री गणेश मोहत्सव समिति की ओर प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों ने आगामी पांच दिवसीय होने वाले महोत्सव को लेकर विस्तार से जानकारियां दी। समिति के अध्यक्ष सचिन अग्रवाल ने बताया कि दो दिन बप्पा का अधिवास दोपहर 12 बजे से होंगे। इसके बाद 14 को एक रथ यात्रा गणपति चौक से बाजार गंज, गुरहट्टी, कोर्ट रोड और बाल मंदिर से होते हुए गणपति चौक पहुंचेगी। उसके बाद शाम 4 बजे बप्पा की स्थापना की जाएगी। इसके बाद सुबह-शाम महाआरती का आयोजन होगा और बप्पा का भोग लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन रात्रि नौ बजे से बाहर से आए कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक आयोजन किए जाएंगे। इसके बाद 19 को सुबह आठ बजे हवन और सुबह 11 बजे से भंडारे का आयोजन किया जाएगा। उसके बाद एक विशाल शोभायात्रा दोपहर 12 बजे पान दरीबे से चलकर मंडी चौक, अमरोहा गेट, टाउन हॉल होते हुए जैन मंदिर पर समाप्त होगी। इसके बाद बप्पा का विसर्जन किया जाएगा। कहा कि कोल्हापुर से 250 बप्पा की आई मूर्तियां सभी परिवारों में भी वितरित की जाएगी। इस मौके पर नीरज अग्रवाल, मनीष गोयल, अनुराग अग्रवाल,अंकुर गोयल व अन्य लोग उपस्थित रहे।

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here