Home धर्म-संस्कृति श्रद्धा, अनुशासन और स्वच्छता का प्रतीक बनेगा गढ़मुक्तेश्वर व तिगरी मेलाः मुख्यमंत्री

श्रद्धा, अनुशासन और स्वच्छता का प्रतीक बनेगा गढ़मुक्तेश्वर व तिगरी मेलाः मुख्यमंत्री

0
18
गढ़मुक्तेश्वर व तिगरी मेले की तैयारियों की समीक्षा करते मुख्यमंत्री योगी।
       गढ़मुक्तेश्वर व तिगरी मेले की तैयारियों की समीक्षा करते मुख्यमंत्री योगी।

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेला गुढ़मुक्तेश्वर व तिगरी मेला की तैयारियों की मंगलवार को समीक्षा बैठक की। इस दौरान मेरठ, बरेली, अमरोहा, हापुड़, मुरादाबाद आदि मंडलों/जनपदों के प्रशासन व पुलिस विभाग के अधिकारी भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े। मुख्यमंत्री ने समयबद्ध तैयारियों का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि ‘वेस्टर्न यूपी का मिनी कुम्भ’ यह मेला श्रद्धा, अनुशासन व स्वच्छता का प्रतीक बनेगा। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित, सुमग यातायात व स्वच्छता के पुख्ता इंतजाम कर लें। मुख्यमंत्री ने कहा कि 17 से 26 नवंबर तक लगने वाले इस मेले में 25 से 30 लाख श्रद्धालु शामिल होंगे। 24 नवंबर को मुख्य स्नान पर्व होगा। यहां आस्था, परंपरा व सुव्यवस्था का संगम होगा, इसलिए किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। सभी तैयारियां समयबद्ध ढंग से कर ली जाएं। ऐसे में यहां सुरक्षा, स्वच्छता, पेयजल समेत सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग कतई न हो।

मुख्यमंत्री ने शासन के गृह, लोकनिर्माण विभाग, परिवहन, सिंचाई, नगर विकास, ऊर्जा, पंचायती राज, स्वास्थ्य समेत संबंधित विभागों के अधिकारियों को मेला प्रारंभ से पहले निरीक्षण करने का निर्देश दिया। उन्होंने मेले के कमांड एरिया में शराब व नशे की वस्तुओं की बिक्री कतई न हो और न ही आस्था के विपरीत कोई आचरण हो। कहा कि घाटों पर स्नान के लिए पर्याप्त सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। नदी को आवश्यक्तानुसार चैनलाइज किया जाए। हर घाट पर जल की उपलब्धता रहे। पर्याप्त स्वच्छता कर्मियों की तैनाती की जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि यहां सीएचसी स्तर के अस्थायी हॉस्पिटल बनाए जाएं। पर्याप्त मैनपावर, एंबुलेंस समेत सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध रहें। विद्युत की नियमित आपूर्ति व शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। सुरक्षा के दृष्टिगत पर्याप्त पुलिस बल, महिला पुलिसकर्मी, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ की टीमें दोनों तरफ तैनात की जाएं। मेले से पहले एडीजी, आईजी, डीआईजी, एसएसपी स्तर के अधिकारी पुलिस बल की काउंसिलिंग कर लें। पुलिसकर्मी रील बनाने की प्रवृत्ति से दूर रहें। पब्लिक एड्रेस सिस्टम, वॉच टावर, फायर डेंटर, सीसीटीवी, यातायात-पार्किंग प्रबंधन, डायवर्जन आदि की समुचित व्यवस्था की जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here