Home शिक्षा सीएम योगी के भरोसे से बढ़ा मनोबल, बेटियों के लिए प्रेरणा बनीं...

सीएम योगी के भरोसे से बढ़ा मनोबल, बेटियों के लिए प्रेरणा बनीं सोनम यादव

0
269
राम मनोहर लोहिया उत्तर प्रदेश प्रशासन व प्रबंधन अकादमी में प्रशासनिक प्रशिक्षण प्राप्त करती सोनम यादव।
राम मनोहर लोहिया उत्तर प्रदेश प्रशासन व प्रबंधन अकादमी में प्रशासनिक प्रशिक्षण प्राप्त करती सोनम यादव।

लखनऊ। अब युवाओं को अपना सपना पूरा करने के लिए आर्थिक अभाव आड़े नहीं आएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिला भरोसा अयोध्या की सोनम यादव जैसी युवाओं की सफलता से और मजबूत हुआ है। योगी सरकार की मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना का लाभ लेकर यूपीपीसीएस-2024 में उप जिलाधिकारी (एसडीएम) पद पर चयनित हुई हैं। सोनम यादव आज प्रदेश के हजारों युवाओं, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन चुकी हैं। वर्तमान में वह डॉ. राम मनोहर लोहिया उत्तर प्रदेश प्रशासन व प्रबंधन अकादमी में प्रशासनिक प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं।

अभ्युदय योजना से मिली सफलता, अब निभा रहीं नई जिम्मेदारियां

अयोध्या जिले के मवई ब्लॉक स्थित हारिका पांडे का पुरवा, गड़ौरा गांव की रहने वाली सोनम यादव ने मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना का लाभ लेकर यूपीपीसीएस-2024 में सफलता प्राप्त की थी। चयन के बाद उनके जीवन में जिम्मेदारियों का नया अध्याय शुरू हो चुका है। सोनम बताती हैं कि प्रशिक्षण के दौरान उन्हें प्रशासनिक प्रक्रियाओं, कानून-व्यवस्था, राजस्व प्रशासन, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और आम जनता के साथ संवाद से जुड़े विभिन्न पहलुओं का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उनके अनुसार यह प्रशिक्षण उन्हें एक संवेदनशील, जिम्मेदार और जन केंद्रित प्रशासनिक अधिकारी के रूप में तैयार कर रहा है।

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना ने दिखाई सफलता की राह

सोनम यादव का कहना है कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना ने उनकी सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। योजना के माध्यम से उन्हें गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन, अध्ययन सामग्री और विषय विशेषज्ञों से सीखने का अवसर मिला। वह बताती हैं कि प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए केवल मेहनत ही नहीं, बल्कि सही दिशा और मार्गदर्शन भी आवश्यक होता है। अभ्युदय योजना के तहत मिले नियमित मार्गदर्शन, अध्ययन वातावरण और विशेषज्ञों के सहयोग ने उनकी तैयारी को नई दिशा दी व आत्मविश्वास को मजबूत किया।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here