Home उत्तर प्रदेश बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का योगी ने लिया जायजा,सपा पर भी कसा तंज

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का योगी ने लिया जायजा,सपा पर भी कसा तंज

0
190
चित्रकूट में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई निरीक्षण करते मुख्यमंत्री योगी।
       चित्रकूट में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई निरीक्षण करते मुख्यमंत्री योगी।

चित्रकूट । मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की गई। बाढ़ में आश्रयहीन परिवारों को आवास के लिए भूमि आवंटन प्रमाण पत्र व आपदा मोचक निधि से राहत राशि वितरित की गई। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रभावित लोगों से उनका हाल-चाल जाना और बच्चों को चॉकलेट देकर उनसे बातचीत की।

800 परिवारों को  मुख्यमंत्री ने वितरित की राहत सामग्री

मंदाकिनी नदी में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित चित्रकूट के 800 परिवारों को रविवार को राहत सामग्री वितरण कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहले की सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले बाढ़ आने पर तत्कालीन सरकार इसका संज्ञान तक नहीं लेती थी। राहत के नाम पर बहुत अधिक हो-हल्ला होने पर प्रभावितों को केवल सूखे ब्रेड दे दिए जाते थे, जबकि राहत के लिए आने वाला पूरा पैसा सपाई गुंडे खाकर हजम कर जाते थे और गरीब, कमजोर एवं वंचित लोगों को कुछ नहीं मिलता था। उन्होंने कहा कि पहले जहां बाढ़ प्रभावितों को एक किलो राहत सामग्री भी नहीं मिलती थी, वहीं अब करीब 50 किलो राहत सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है।

सरकार से लोगों को मिलेगी हर संभव मदद : योगी 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभु राम को जब वनवास हुआ था, तो चित्रकूट ने उन्हें आश्रय दिया। अब चित्रकूटवासी संकट में हैं, तो प्रभु का भक्त होने के नाते वे साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि सरकार हर स्थिति में गरीब और प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है। बाढ़ से प्रभावित गरीबों, किसानों, नौजवानों, महिलाओं, व्यापारियों और साधु-संतों को आश्वस्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जिसका भी नुकसान हुआ है। सरकार उसे हर संभव मदद उपलब्ध कराएगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here