मुख्यमंत्री के साथ खड़े प्रदेश प्रभारी और सह-प्रभारी।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आज उनके सरकारी आवास 5-कालिदास मार्ग पर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े और राष्ट्रीय मंत्री व प्रदेश के सह-प्रभारी जगदीश ईश्वरभाई पटेल ने शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय, संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने व आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर सार्थक चर्चा की। मुख्यमंत्री से हुई मुलाकात के दौरान भाजपा संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत, सक्रिय व जनोन्मुखी बनाने को भी लेकर चर्चा की गई।